दुर्ग
जद (यू) का सदस्यता अभियान प्रारंभ
09-Oct-2022 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 9 अक्टूबर। प्रदेश जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष मातामणि तिवारी की अध्यक्षता में भिलाई के सेंट्रल पार्क में एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सरगुजा संभाग से आए आचार्य दिग्विजिय सिंह तोमर, बिलासपुर से रमेश्वर चौहान, दुर्ग से अशोक सिंह, बिलासपुर के हेमंत कुमार, रायपुर से निर्मल सिंह आदि को उनके संभागों की जिम्मेदारी देते हुए दल को मजबूत करने सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। बैठक के अंत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे