प्रचार-प्रसार के लिए रथों को किया रवाना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 सितंबर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बैठक भाजपा कार्यालय उतई में हुई। यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों से चर्चा हुई। परिवर्तन संकल्प यात्रा का दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में प्रचार-प्रसार करने के लिए उतई भाजपा कार्यालय से रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ विधानसभा में परिवर्तन संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार करेगी।
इस दौरान परिवर्तन यात्रा के जिला प्रभारी चतुर्भुज राठी ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर आमजन में अपार उत्साह है। ऐसे में यात्रा को सफल बनाने में हम सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। कहा कि सभी पदाधिकारीयों में जिसे जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे कृतसंकल्पित होकर पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वागत भाषण उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने प्रस्तुत किया।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा को जो भी दायित्व प्रदेश नेतृत्व से या जिला से मिला है उसे पूरा करने में जिला में अव्वल रहा है। यात्रा में सभी में सभी वर्गों को जोड़ते हुए सर्वाधिक आमजन की भागीदारी बने ऐसे प्रयास करना है।
यात्रा संयोजक पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने कहा कि पांडाल,माइक,वाहन, पानी आदि की व्यवस्थाओं में कोई कसर नहीं रखी जाए।यात्रा मार्ग को सजाना है। उन्होंने यात्रा के बारे में समिति के सदस्यों से बारीकी से चर्चा करते हुए यात्रा का प्रचार-प्रसार अधिकाधिक किया जाए। सभी को आमंत्रित किया जाए। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू राजपूत ने किया। आभार व्यक्त रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे ने किया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास, परिवर्तन यात्रा के जिला प्रभारी चतुर्भुज राठी,जिला सह प्रभारी अरविंद सिंह खुराना,पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू,जिला महामंत्री ललित चंद्रकार,जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन,विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी रूपनारायण शर्मा, सह प्रभारी व जिला मंत्री रोहित साहू,सह प्रभारी दिनेश देशमुख,वरिष्ठ नेता मनोहर देवांगन, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे,अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू,रिसाली नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू,महामंत्री सोनू राजपूत, शिव निषाद,राजू जंघेल,दशरथ साहू,भाजयुमों अध्यक्ष उतई प्रवीण यदु,रूपेश पारख,करण सेन,चंदु देवांगन, लक्ष्मीनारायण साहू,नवाब खान,गजेंद्र साहू,फलेंद्र सिंह राजपूत,अजीत चंद्रकार,लुकेश देवांगन,अजय,पार्षद मनीष यादव,विधि यादव,गजेन्द्री कोठारी,ममता सिन्हा,माया यादव,अनुपम साहु, यू एस पवार,आसपुरम चौधरी,माधव साहू,संध्या साहु,ललिता सिह, सुषमा सिह,उत्तरा साहु,उषा साहू, विक्की चंद्रकार,धर्मेंद्र भगत,सविता,रमा साहू,दुर्गेश साहू,राजूलाल नेताम,नवीन सिन्हा,पूनमचंद सपहा,शीतला ठाकुर,रूखमणी साहू,दनेश्वरी देशमुख,मोंगरा देशमुख,डॉ अनिल साहू,शत्रुहन साहू,द्रोण साहू,शुभम वर्मा,रामकृष्ण साहू,राजूलाल साहू,दानेश्वर यादव,दिनेश पटेल,उमाशंकर साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।