दुर्ग

विधायक वोरा ने ली अफसरों की बैठक
16-Sep-2023 4:17 PM
विधायक वोरा ने ली अफसरों की बैठक

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 16 सितंबर। दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागृह में विधायक अरुण वोरा ने  कलेक्टर पुस्पेंद्र मीना , महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर के उपस्थिति में निगम अधिकारियों की बैठक ली। विधायक वोरा में शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की एवं विकास कार्यों में लापरवाही न करने की बात कही। बता दें कि दुर्ग शहर में अभी बहुत से विकास कार्य चलाएं जा रहे है कुछ कार्य पूर्ण हो चुके है वही कुछ कार्य प्रगति पर है, अपूर्ण कार्यों को पूरे करने में हो रही देरी पर विधायक वोरा ने नाराजगी भी जताई ।


विधायक वोरा ने कहा कि राज्य सरकार की मदद से शहर में 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य किए जा चुके हैं। विधायक निधि शहर में नाली , सड़क, लाइट एवं अन्य विकास कार्यों हेतु निगम को दिए है। लेकिन वह कार्य बहुत धीमी गति से पूर्ण हो रहे है। कलेक्ट्रेट सभागृह में बैठे अधिकारियों से विधायक वोरा ने प्रश्न पूछा कि ठगडा बांध का कार्य कब तक पूर्ण होगा , क्योंकि ठगड़ा बांध का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों करना है, जिसपर अधिकारियों ने बताया की ठगड़ा बांध का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है बच्चो के लिए झूले व फॉन्टेन लगाने का कार्य बचा हुआ है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

विधायक अरुण वोरा ने जेआरडी स्कूल के निर्माणाधीन कार्य, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम जाने वाले रोड को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पुलगांव ब्रिज में हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर चिंता जताई एवं गणेश विसर्जन के समय शिवनाथ नदी पर एसडीआरएफ की टीम तैनात हो जिससे गणेश विसर्जन के समय कोई भी जान हानि ना हो ।

 


अन्य पोस्ट