दुर्ग
40 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 16 सितंबर। जिले में रात भर झमाझम बारिश होती रही इससे जलाशयों में फिर पानी का आवक बढ़ गया है पानी के बढ़ते आवक को देखते हुए मोगरा जलाशय से शिवनाथ नदी में 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिले में 42.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अहिवारा क्षेत्र में 53 मिमी औसत वर्षा
तहसीलवार बारिश को लेकर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिकजिले केअहिवारा तहसील अंतर्गतसर्वाधिक 53.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई वहीं भिलाई 3 तहसील में 51.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है इसी प्रकार पाटन 40.2 , बोरी35 ,धमधा 34.4एवं दुर्ग तहसील अंतर्गत27.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है
जिले में हो चुकी 111 प्रतिशत बारिश
जिले में अबतक 790 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है जो कि जिले की सामान्य औसत वर्षा 711.2 मिमी का 111 प्रतिशत है। सबसे ज्यादापाटन तहसील अंतर्गत1029 मिली मीटरवर्षा हो चुकी है, जो की क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा 876.4 मिलीमीटर का 117फीसदी है इसी प्रकार अहिवारा तहसील अंतर्गत 888 मिमी.औसत वर्षा हो चुकी हैजो कि क्षेत्र के सामान्य औसत वर्षा 570.7 मिली मीटर का 155फीसदी है वहीधमधा तहसील अंतर्गत अब तक 743.7 मिली मीटरवर्षा हुई हैजो कि क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा 570.7मिलीमीटर का 130फीसदी है।
महमरा एनीकट के ऊपर 6 फीट पानी
जिले में शिवनाथ नदी पर बने महमरा अन्य कार्ड के ऊपर इस समय 6 फीट ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। मोगरा जलाशय से छोड़े जा रहे पानी के अलावा स्थानीय नालों से नदी में भारी पानी आवक हो रहा है इसकी वजह से शिवनाथ का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।