दुर्ग

भारती विवि में मना इंजीनियर्स डे
16-Sep-2023 4:33 PM
भारती विवि में मना इंजीनियर्स डे

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 16 सितंबर। भारती विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारती विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को सर विश्वेश्वरैया के जीवन से सीखने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि एक सफल इंजीनियर किसी के भरोसे नहीं रहता, वह अकेले कार्य सम्पन्न कर सकता है। आज जो भी नई टेक्नोलॉजी आ रही है, वह इंजीनियरों के द्वारा ही संभव हो रहा है। देश-विदेशों में बड़े-बड़े कार्य इंजीनियरों के द्वारा ही किये जा रहे हैं। 


विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने कहा कि ए.आई. टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक वाहन, टनल, हाई स्पीड रेल ये सभी उच्च इंजीनियरिंग कार्य के उदाहरण हैं। साथ ही उन्होंने इंजीनियर्स के समक्ष चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। 
इंजीनियरिंग के अधिष्ठाता डॉ शशिकांत ताम्रकार ने डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के इंजीनियरिंग में योगदान के बारे में बताया तथा उनसे प्रेरणा लेकर छात्रों को भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य करने तथा समाज की भलाई के कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इंजीनियरिंग के प्राचार्य प्रो. डी. सी. परसाई ने कहा कि डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी का पूरा जीवन प्रेरणा का स्रोत है। 
इस कार्यक्रम में भारती ग्रुप ऑफ कालेज रजिस्ट्रार घनश्याम साहू ने इंजीनियर के विभिन्न पहलुओं तथा विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को सिविल इंजीनियरिंग की विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा एस. जैन, भारती आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मानस रंजन होता और श्री एमएल देशमुख ने भी संबोधित किया। 


इस अवसर पर विश्वविद्यालय अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य तथा नायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन कम्प्यूटर सांइस विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती विभा चंद्राकर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष निधि सोनी ने किया। मंच संचालन कृतिका ठाकुर और जूली सिंह साधक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष श्री योगेश देशमुख ने किया। 


इस अवसर पर ललित भैया, डॉ एम के घोष, डॉ. सुमन बालियान, नवीन विश्वकर्मा श्री अशोक, ठाकुर, भोजराम साहू, डॉ हुल्लास चौहान, कुमारी निशा वर्मा, भुनेश्वरी साहू सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट