दुर्ग
मिलेट्स को अपने दैनिक भोजन में शामिल करे-डॉ. अरूणा पल्टा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग/उतई, 16 सितंबर। मिलेट्स को अपने दैनिक भोजन में शामिल करें यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते है। छत्तीसगढ़ को मिलेट्स हब कहा जाता है। ये उद्गार हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने विवि द्वारा अपने से सम्बद्ध महाविद्यालयों में मिलेट्स के महत्व पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि भारत में मुख्यत: 07 प्रकार के मिलेट्स का उत्पादन होता है। रागी, कंगनी, ज्वार, बाजरा, राजगीर, कोदो, कुटकी आदि मिलेट्स के प्रतिदिन सेवन से किडनी, लिवर, हृदय रोग, ब्लडप्रेशर एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के निदान में मदद मिलती है।
यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विवि द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता, महिलाओं को जल संरक्षण की जानकारी, मिलेट्स एवं एनीमिया पर आधारित आमंत्रित व्याख्यान तथा क्विज, पोस्टर, मॉडल प्रतियोगिता तथा स्वस्थ्य शीषु स्पर्धा शामिल है। इन गतिविधियों को आयोजित करने वाले महाविद्यालयों में भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई, स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय, हुडको भिलाई, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई, शासकीय महाविद्यालय, डोंगरगांव, एम. जे. कॉलेज, भिलाई, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई, खालसा महाविद्यालय, मालवीय नगर, दुर्ग, मनसा षिक्षा महाविद्यालय, भिलाई शामिल है।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि मिलेट्स के व्यजंन स्पर्धा में शासकीय पीजी कॉलेज, कर्वधा के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोषण माह से संबंधित व्यंजन स्पर्धा में निर्णायक के रूप में भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई की प्राचार्य, डॉ. संध्या मदन मोहन एवं सहायक प्राध्यापक, डॉ. रूपम अजीत यादव तथा शासकीय खूबचंद बघेल पीजी कॉलेज, भिलाई की डॉ. भारती सेठी, शामिल थीं। उक्त सभी कार्यक्रमों में विभिन्न महाविद्यालयों से सैंकड़ों छात्र-छात्राओं तथा प्राध्यापकों ने हिस्सा लिये।