दुर्ग
रिवॉल्वर दिखाकर अवैध वसूली करते पकड़ाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 सितंबर। दुर्ग पुलिस ने शनिवार को खूंखार अपराधी वीरेंद्र सेन उर्फ वीरेंद्र नाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र नाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में भेजा गया, जहां से कोर्ट ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि आरोपी वीरेंद्र पर सिपाही को गोली मारने सहित कई मामले पहले से अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

कल पुलिस को सूचना मिली थी कि वो लोगों को रिवॉल्वर दिखाकर अवैध वसूली कर रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से रिवाल्वर की भी जब्त किया है।
सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोपी कृष्णा नगर में रिवॉल्वर लेकर दहशत फैला रहा था। आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। हथियार के बल पर लोगों से अवैध वसूली भी की। इस दौरान पुलिस को आता देख वीरेंद्र भागने लगा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।