दुर्ग
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 16 सितंबर। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर की माता-बहनों को तीजा की बधाई के साथ भगवान श्री गणेश चतुर्थी की नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुये गणेश पर्व को भक्ति भाव एवं उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने तीजा पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार तीजा में महिलाएं निर्जला उपवास कर भगवान शंकर पार्वती की पूजा कर अपने पति के दीर्धायु होने की कामना करती है। साथ ही तीजा व्रत रखने से महिलाओं को सौभाग्य के साथ साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा परिवार में भी बरकत आती है।
उन्होंने कहा कि तीजा पर्व ऐसा पारंपरिक त्यौहार है जिसमें महिलाये अपने मायके आकर माता पिता,भाई के घर यह त्यौहार मनाते है। तीजा के दिन निजला व्रत रख शंकर पार्वती की पूजा कर चतुर्थी के दिन उपवास तोड़ते है। उन्होंने बताया कि तीजा के इस महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दिन अवकाश भी दिए है, ताकि महिलाये उमंग एवं उल्लास से इस त्यौहार को मना सके।