रायपुर

प्रदेश में 8 हजार से अधिक गौठान निर्माण स्वीकृत, 45 पशुओं की मौत
05-Mar-2021 6:00 PM
  प्रदेश में 8 हजार से अधिक गौठान निर्माण स्वीकृत, 45 पशुओं की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मार्च। प्रदेश में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 से जनवरी 2021 तक 8 हजार 129 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं इस अवधि में इन गौठानों में 45 पशुओं की मौत हुई है। यह जानकारी कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा ने जानना चाहा कि प्रदेश में वर्ष 2019-20 एवं 20-21 से जनवरी 2021 तक कुल कितने गौठानों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है? इन गौठानों के निर्माण के लिए कितनी राशि का भुगतान किया गया है और कितना भुगतान बाकी है? इसके अलावा इस अवधि में संचालित गौठानों में कुल कितने पशुओं की मौत हुई है?

इसके जवाब में कृषि मंत्री श्री चौबे ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2019-20 में 3 हजार 844 एवं 2020-21 से जनवरी 2021 तक 4 हजार 285, इस प्रकार कुल 8 हजार 129 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन गौठानों के निर्माण के लिए कुल राशि 30746.20 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। वहीं 5317.083 लाख रूपये का भुगतान बाकी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवधि में संचालित गौठानों में कुल 45 पशुओं की मौत हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news