रायपुर

किसानों के समर्थन में आप पार्टी का प्रदर्शन
24-Jan-2021 6:36 PM
किसानों के समर्थन में आप पार्टी का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जनवरी। आप पार्टी ने किसानों के समर्थन में आज राजधानी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों किसान भी शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसानों के मुद्दे पर ढुलमुल रवैया अपनाने पर आगे भी केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है और ना ही राज्य सरकार किसानों से किए गए वादे निभा रही है। भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं, बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं। ये बहुत ही अपमानजनक बयान है।

सह संगठन मंत्री दुर्गा झा ने कहा कि अब तक केंद्र सरकार अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बनाती रही। हम इन्हें उखाड़ कर फेंकने के लिए तैयार है। इधर राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रही है। भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आए व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे।

महिला विंग सचिव के. ज्योति ने कहा कि सरकार धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करें। धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ायी जाए। लक्ष्मण सेन ने कहा कि बारदाने की व्यवस्था कर एकमुश्त रकम अदायगी की जाए। नहीं तो हम अपनी आवाज बुलंद कर जनता के बीच जाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news