रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मई। निपनिया -भाटापारा सेक्शन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा ह। इसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । इसके फलस्वरूप कल से 6 मई तक कुछ यात्री ट्रेनों का रद्द कर कुछ को आधे रास्ते तक चलाया जाएगा।
रद्द होने वाली गाडियां- 03 एवं 06 मई 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द। । 03 एवं 06 मई को 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द । 03 एवं 06 मई को 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द । 03 एवं 06 मई को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द। 03 मई को 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द । 03 मई को 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर रद्द । 4 मई को 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर रद्द । 04 मई को 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द । बीच में समाप्त होने वाली:- 03 एवं 06 मई को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। 03 एवं 06 मई को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
खुर्सीपार रेलवे समपार 4 तक बंद रहेगा
भिलाई नगर रेल के मध्य खुर्सीपार फाटक रेलवे समपार किमी. 855 /7-9 में अप लाईन मरम्मत कार्य 04 मई को रात्रि 8:00 बजे तक सडक़ यातायात बंद रहेगा।
टिटलागढ़ पैसेंजर 4 को रद्द-पूर्व तटीय रेलवे सम्बलपुर मंडल के बलांगीर-सम्बलपुर सेक्शन में गर्डर लांचिंग/डि-लांचिंग कार्य हेतु ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा 7 इसके फलस्वरूप 4 मई को 58217/18 टिटलागढ़ रायपुर टिटलागढ़ पैसेंजर 4 मई को रद्द रहेगी।


