रायपुर

झपटमारी कर मोबाइल लूटने वाला युवक गिरफ्तार, 11 जब्त
01-May-2026 6:44 PM
झपटमारी कर मोबाइल लूटने वाला युवक गिरफ्तार, 11 जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 मई। नार्थ जोन पुलिस ने झपटमारी कर मोबाइल लूटने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। धनंजय सरकार ने  21 अप्रैल को पंडरी मोवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। शाम करीब 07 बजे वीआईपी तिराहा शंकर नगर रोड मोवा के पास खड़े रहने के दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके हाथ से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन झपटमारी कर फरार हो गए। इसकी जांच के दौरान एक आरोपी को चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में उसने  झपटमारी स्वीकार कर बताया कि अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल  छीनते रहे।  इसके कब्जे 1 सैमसंग मोबाइल फोन कीमत लगभग 50,000/- रुपए बरामद कर जप्त किया गया है। साथ ही आरोपी के पास से  द्ब श्चद्धशठ्ठद्ग , ह्म्द्गस्रद्वद्ब, श्चशष्श, वीवो के 11 और  मोबाइल फोन जिसकी कुल कीमत करीबन 2,70,000 रूपए भी मिले है।  जिनके संबंध में जांच की जा रही है। उसके 03 साथियों की तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट