रायपुर

चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी को जेल
02-May-2026 9:42 PM
 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी को जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 मई। तिल्दा नेवरा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी की बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम की कार्रवाई में राजेश यादव उर्फ शोले 36 निवासी चूनाभ_ी थाना गंज और गजेन्द्र धीवर 19, निवासी निषाद पारा रांवाभाठा थाना खमतराई को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक कुशल कुमार ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वाहन बैकुंठ स्थित शराब दुकान के पास से 6 अप्रैल  की रात अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया था।

मामले की जांच के दौरान ग्राम भूमिया-सांकरा नेशनल हाईवे रोड पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया और पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है, बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने राजेश यादव उर्फ शोले और गजेन्द्र धीवर रांवाभाठा थाना एवं विधि से संघर्षरत बालक की भी इस मामले में संलिप्तता पाई गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर  न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


अन्य पोस्ट