रायपुर

सभापति राठौड़ ने पद सम्हाला, बधाइयों-बुके से लदे
20-Mar-2025 2:55 PM
सभापति राठौड़ ने पद सम्हाला, बधाइयों-बुके से लदे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च। 
निगम के नव निर्वाचित सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने बुधवार को  अपना कार्य भार सम्हाला। इससे पहले राठौड़ ने पूर्व  पीएम अटलजी,पंडित उपाध्याय, डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और जेल रोड चामुंडा मंदिर और निगम भवन में श्रीगणेश प्रतिमा पर पूजा अर्चना भी की ।

सभापति के मुख्यालय भवन आते ही  आतिशबाजी और ढोल - नगाडों की गूंज के मध्य आत्मीय स्वागत किया।  और फिर पदभार ग्रहण पर रायपुर उत्तर विधायक  सुनील सोनी, उत्तर विधायक पूरन्दर मिश्रा,  महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पूर्व विधायक  देवजी  पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और पूर्व महापौर डॉक्टर किरणमयी नायक, वफ्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर सलीम राज,निगम नेता प्रतिपक्ष  सन्दीप साहू,  पूर्व महापौर प्रमोद दुबे,   एजाज ढेबर, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, शहर भाजपा अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर,  पूर्व नेता प्रतिपक्ष  लोकेश कावडिय़ा, सुभाष तिवारी, समेत सभी एमआईसी सदस्य ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष सच्चीदानंद उपासने, राज्य कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष  मोहन एंटी,   अशोक पाण्डेय, राजीव अग्रवाल, छगन लाल मुंदडा, पूर्व पार्षद सर्वश्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, श्रीकुमार मेनन,   अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव, जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, रमेश जायसवाल, संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधीक्षण अभियंता  ईई  जल नर सिंह फरेन्द्र, निगम डेटा सेंटर प्रभारी अधिकारी  राधेश्याम एक्का, नगर के गणमान्यजनों ने बधाई दी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news