रायगढ़

प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया - ओपी
16-Feb-2025 3:42 PM
प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया - ओपी

रायगढ़, 16 फरवरी। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा -प्रदेश की जनता ने विष्णु देव साय के सुशासन एवं विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने यह विश्वास दिलाते हुए कहा प्रचंड जीत से हमे विकास के लिए ऊर्जा मिली है। यह जनादेश सकारात्मक राजनीति का संदेश है।

आम जनता से मिले प्यार और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ओपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद शहर में जो विकास की पटरियों बिछी उसमें तीसरे इंजन की शहर सरकार पूरी ताकत से दौड़ेगी। प्रचण्ड जनादेश ने विपक्ष को यह संदेश दिया है कि आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से परे विकास को ही राजनीति का आधार बनाए। जनता के इस कर्ज को हम विकास कार्यों के जरिए चुकाएंगे।

सभी दस नगर निगम सहित नगर पालिका, नगर पंचायतों में भी भाजपा को मिली अपार सफलता को देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा इस जनादेश के बाद भाजपा  विकास व जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।


अन्य पोस्ट