रायगढ़
ऑटो से टक्कर में छात्र की मौत, चालक फरार
14-Feb-2026 6:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 फरवरी। सडक़ दुर्घटना में एक नाबालिग की मौत का मामला सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना अंतर्गत महापल्ली के आगे ग्राम कुकुर्दा नदी पुल के पास ऑटो के टक्कर से 16 वर्षीय सायकल सवार नाबालिग अंकूश मेहर की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि नाबालिग का मौके पर ही मौत हो गई, शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, यह भी जानकारी मिल रही है कि ऑटो चालक के आधार कार्ड के अनुसार संजय अग्रवाल का ऑटो बताया जा रहा है जो फरार हो गया है, पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


