‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 फरवरी। यादव ठेठवार समाज दुर्ग राज के 112 गांव पदाधिकारियों द्वारा एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुरुआत यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर की गई। अधिवेशन में माताएं-बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि यादव ठेठवार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गुलेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि रिवेन्द्र यादव (पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ दुर्ग) अतिथि रहे। आयोजन में माता बहने युवा साथियों द्वारा सभी का सम्मान किया गया।
प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र यादव ने वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज का गौरव शाली इतिहास रहा है, अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपरा पर चलने वाला यह समाज मुख्यत: पशुपालन का व्यवसाय करते हुए प्रदेश व देश की तरक्की में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष रिवेंद्र यादव ने अधिवेशन को संबोधित किया। वार्षिक अधिवेशन में संगठन का चुनाव हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव द्वारा चुनाव सम्पन्न करवाया गया। संगठन चुनाव में राज अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार नन्दझरोखा यादव (डडेसरा) व राजकुमार यादव उतई, सचिव में कृष्ण कुमार यादव व हरिशंकर यादव थे जिसमें दुर्ग राज के 112 गांव के पंच द्वारा मतदान करके अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव हरिशंकर यादव को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, सहसचिव जगन्नाथ यादव, कोषाध्यक्ष जनक यादव बने। यादव ठेठवार दुर्ग राज के पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, अशोक यादव, कोषाध्यक्ष जनक यादव, पुनीत यादव, रामनाथ यादव, राज महतो सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ पंच जगन्नाथ यादव, रामाधार यादव, गंगाराम यादव व दुर्ग राज के 112 गांव के पंच किशुन यादव, महेश ठेठवार, राजकुमार यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव, दिलहरण यादव, गणेश यादव, शत्रुहन यादव, राजू यादव, मुन्ना यादव, सुखदेव यादव, बंशी यादव, गांधी यादव, कुम्भज यादव, केजू यादव, श्रीराम यादव, रामकुमार यादव, पन्ना यादव, कीर्तन यादव, नोखेलाल यादव, ईश्वर यादव, मायाराम यादव, जीराखन यादव, रामनारायण यादव, मदन यादव, अनिल यादव, महेश ठेठवार, राजेश यादव, चंपा यादव, जीराखान यादव, रामस्वरूप यादव, गजानंद यादव अन्य 112 गांव के पदाधिकारी ग्राम चिगरी अछोटी भरदा के माताए बहने युवा साथी वार्षिठ जन बड़ी संख्या शामिल हुए।