दुर्ग

नाली की सफाई नहीं होने से पानी सडक़ में बह रहा
20-Apr-2026 9:06 PM
नाली की सफाई नहीं होने से पानी सडक़ में बह रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल।
निस्तारी तालाबों को भरने पानी पहुंचाने नहर नालियों की स्थानीय निकाय द्वारा उचित सफाई नहीं की गई।
अधिकांश निकाय इसे लेकर गंभीर नहीं है। तालाबों गंदी व कचरे बह कर जा रहे हैं। इससे तालाबों के पानी भी प्रदूषित हो रहे हैं। बोरसी में नाली की सफाई नहीं होने से पानी सडक़ में बह रहा है।
जलाशायों से निस्तारी तालाबों को भरने पानी छोडऩे के पहले जल संसाधन ने स्थानीय निकायों को पत्र लिखा था जिसमें जिन नहरो से होकर तालाबों पानी जाता है।
इसकी सफाई की जाए मगर नहर नालियों के अंदर अभी भी जगह-जगह कचरे का जमाव देखा जा सकता है। वहीं कई जगहों पर तो नहर में सिवरेज का पानी छोड़ा जा रहा है। तांदुला मुख्य नहर ही कचरों से अटा पड़ा है।
इन कचरों की सफाई नहीं होने से जहां तालाबों का पानी इससे प्रदूषित हो रहा है वहीं इसकी वजह से बोरसी की तरह कई जगहों पर पानी की बर्बादी हो रही है।
तालाबों में प्रदूषित पानी व कचरे को जाने रोकने स्वच्छता की दुहाई देने वाले शासन प्रशासन द्वारा भी कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट