रायपुर। कृषि विवि में रबी सीजन के लिए दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया।इस कार्यक्रम मे कुल 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जो मुख्यत: पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों, कीटनाशक व्यापारी, किसान मित्र एवं प्रगतिशील किसान थे। इसका उद्घाटन गया राम, संयुक्त संचालक कृषि, और नीरज कुमार सिंह, उप निदेशक (कीवि) ने किया । इसमें प्रशिक्षणार्थी को कीटनाशक अधिनियम और नियम के बारे सविस्तार जानकारी दी गयी ।
इसके अलवा कीटनाशकों का सुरक्षित और उचित उपयोग,आई.पी.एम. पद्धति को अपनाने के बारे में चर्चा की गयी। एन.पी.एस.एस. के प्रयोग की जानकारी दी गई।