रायगढ़, , 5 फरवरी। रायगढ़ जिले में घर में ताला लगाकर प्रयागराज गए एक ट्रांसपोर्टर के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने हजारों के सोने के जेवरों की चोरी की है। पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
खरसिया क्षेत्र के वार्ड नं. 09 कमलाकर गली निवासी रमन झा ने खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। पीडि़त ने बताया कि 31 जनवरी की रात साढ़े 11 बजे समस्त परिवार प्रयागराज गए हुए थे। जहां से कल सुबह अपने घर पहुंचने पर उसने देखा कि उपर अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों के द्वारा आलमारी में रखे 40 हजार, सोने का कान का लटकन अंगुठी 2 नग कीमती 13 हजार, सोने का ब्रेसलेट 1 नग कीमत 2 हजार, सोने का चुड़ी 1 जोड़ा कीमत करीब 10 हजार को मिलाकर कुल 95 हजार के सोने के जेवरातों की चोरी की है।
पीडि़त ने बताया कि आसपास पतासाजी करने पर पड़ोसियों ने बताया कि 3 फरवरी की शाम 6-7 बजे उनके घर का दरवाजा बंद था। 3 फरवरी की रात 8 बजे से 4 जनवरी की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोडक़र घर के अंदर प्रवेश करते हुए चोरी कर फरार हो गए होगे।
बहरहाल पीडि़त की शिकायत के बाद खरसिया चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (ए) 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।