‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 1 फरवरी। दल्लीराजहरा निकाय चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी गई जिसमे राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद वाधवानी एवम् राजेश दसोड़े को निकाय चुनाव का संचालक प्रभारी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के द्वारा नगरपालिका परिषद चुनाव हेतु यह नियुक्ति की गई है। इसके पूर्व श्री वाधवानी नगर पालिका एवं विधानसभा लोकसभा में चुनाव की जवाबदारी निभा चुके हैं दो बार अंतागढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी रहे हैं।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया है और वे अपनी जिम्मेदारी में खरे उतरेंगे, ऐसा विश्वास उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ जनों को दिया, साथ ही सभी वरिष्ठ कनिष्ठ एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव जीतने का विश्वास उन्होंने दिया है।
वहीं राजेश दसोड़े ने कहा की वह भाजपा के प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिये कोई कसर नही छोड़ेंगे।और सालो से चले आ रहे सूखे को खत्म करेंगे। पार्टी में एकजुट हैं, और कार्यकर्ता उत्साहित है।