बालोद

सांस्कृतिक भवन निर्माण में सहयोग के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन
10-Mar-2026 4:07 PM
सांस्कृतिक भवन निर्माण में सहयोग के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

दल्लीराजहरा, 10 मार्च। गायत्री परिवार ट्रस्ट दल्ली राजहरा के व्यवस्थापक हीरालाल पवार ने सांसद भोजराज नाग को  राजहरा आगमन पर गायत्री मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए सहयोग करने ज्ञापन  सौंपा  है।

उन्होंने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा प्रांगण में सांस्कृतिक भवन की आवश्यकता है। जिसमें युवा कौशल, नारी जागरण, संगीत विद्या, जीवन विद्या, नशा मुक्ति एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन एवं संचालन हेतु सांस्कृतिक भवन की आवश्यकता है। जिससे आने वाली नई पीढ़ी व युवा वगों में नैतिकता एवं राष्ट्र जागरण चेतना का विकास हो सके।


अन्य पोस्ट