बालोद
भालू कुएं में, सीढ़ी से बाहर निकल जंगल की ओर
22-Mar-2026 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 22 मार्च। बालोद जिले के डौंडी विकासखंड स्थित ग्राम जबकोहड़ा में शनिवार को एक भालू गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भालू का सफल रेस्क्यू किया।
दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, भालू संभवत: पानी या भोजन की तलाश में बस्ती की ओर आया था और अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया। बालोद उडऩदस्ता की टीम ने कुएं में एक लंबी सीढ़ी उतारी, जिसके सहारे भालू सुरक्षित बाहर निकलकर सीधे जंगल की ओर भाग गया।
उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने ग्रामीणों से वन्य प्राणियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


