बालोद

पार्षद पर हमले के विरोध में तहसील साहू संघ का ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
13-Mar-2026 4:12 PM
पार्षद पर हमले के विरोध में तहसील साहू संघ का ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 13 मार्च। भाजपा पार्षद वीरेंद्र साहू पर हुए हमले के विरोध में तहसील साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस और प्रशासन से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने तहसील साहू संघ के अध्यक्ष शीतल साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि 11 मार्च की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने पार्षद वीरेंद्र साहू पर हमला किया, जिसमें उन्हें चोटें आईं। उन्हें पहले जिला अस्पताल बालोद में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से बाद में भिलाई रेफर किया गया।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि हमले में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए और शहर में अवैध शराब तथा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। वहीं तहसील साहू संघ के अध्यक्ष शीतल साहू ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन सामाजिक स्तर पर आंदोलन कर सकता है। मामले को लेकर सीएसपी विकास पाटले ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है और जल्द ही उन्हें पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट