बालोद

हेमचंद यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी शिरोमणि माथुर की कृतियां
17-Mar-2026 2:27 PM
हेमचंद यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी शिरोमणि माथुर की कृतियां

पांच पुस्तकों का विमोचन, कृतियों को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने प्रस्ताव भेजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 17 मार्च। नगर में साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर की पांच पुस्तकों का विमोचन एक कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे थे, जबकि अध्यक्षता कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने की।

कार्यक्रम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लूनिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयोजन के दौरान अतिथियों ने पुस्तकों का विमोचन किया और अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि राकेश पांडे ने कहा कि उनका दल्लीराजहरा से पुराना संबंध रहा है और उन्होंने डॉ. माथुर की साहित्यिक गतिविधियों की सराहना की।

अध्यक्षता कर रहे सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि साहित्यिक कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए महत्वपूर्ण है और उन्होंने डॉ. माथुर के लेखन कार्य का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में आयोजक कैलाश बरमेचा की भूमिका का भी उल्लेख किया गया।

विशेष अतिथि  हेमचंद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप ने विश्वविद्यालय के हिंदी एमए के पाठ्यक्रम में माताजी डॉ. शिरोमणि माथुर की पुस्तक को शामिल किए जाने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में एमए हिंदी के बाद छात्र डॉ. शिरोमणि माथुर के पुस्तकों पर पीएचडी भी करेंगे, एवं उनकी कृतियों को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने हेतु भी प्रस्ताव भेजा गया है। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया। आयोजन का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया और आभार प्रदर्शन रश्मि अग्रवाल द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट