बालोद

परशुराम जयंती 20 को, कई आयोजन
18-Apr-2026 4:29 PM
परशुराम जयंती 20 को, कई आयोजन

दल्लीराजहरा, 18 अप्रैल। ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के तत्वावधान में 20 अप्रैल सोमवार को भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम ब्राह्मण समाज भवन परिसर (श्रमवीर चौक के समीप, वार्ड क्रमांक 22) में आयोजित होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे ब्राह्मण समाज भवन से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण के बाद पुन: वहीं समाप्त होगी। इसके बाद सुबह 10.30 बजे वैदिक विधि से पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात हवन, महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसाद एवं भोजन का आयोजन रखा गया है।

ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के हवाले से समाज के सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट