बालोद

महिला ने युवक संग की खुदकुशी
27-Apr-2026 6:43 PM
महिला ने युवक संग की खुदकुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 27 अप्रैल। बालोद जिले में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दोनों के शव एक साथ  पेड़ पर लटके मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों एक दिन पहले घर से निकले थे। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुंदा थाना क्षेत्र के गब्दी गांव निवासी थलेश कुमार खरांशु  (24 वर्ष) एवं संतोषी बाई (40 वर्ष) ने पाकुरभाट क्षेत्र में पहुंचकर एक साथ फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दोनों कल से घर से निकले हुए थे और देर रात यह कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार, महिला का एक 19 वर्षीय पुत्र भी है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट