बालोद

पालिका अध्यक्ष भाजपा का बने इसके लिए सभी कार्यकर्ता करें प्रयास-देवलाल ठाकुर
31-Jan-2025 6:55 PM
 पालिका अध्यक्ष भाजपा का बने इसके लिए सभी कार्यकर्ता करें प्रयास-देवलाल ठाकुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 31 जनवरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दल चुनावी रण में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। दल्लीराजहरा, अध्यक्ष का चुनाव बेहद ही रोमांचक हो चुका है। इस बार कांग्रेस एवं भाजपा में सीधा मुकाबला है।

नगर पालिका चुनाव के परिप्रेक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी बात रखी भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी प्रवक्ता छाया विधायक देवलाल ठाकुर ने कहा कि इस बार हमें हर हाल में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा के प्रत्याशी को ही विजयी बनाना है और प्रथम बार भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष बनाकर परिपाटी को बदलना है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वह आम जनता के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिसमें एक महतारी वंदन योजना प्रमुख है इसके साथ ही अन्य योजनाएं हैं, जो आम लोगों के लिए काफी लाभप्रद है। यदि नगर पालिका दल्ली राजहरा में भी भाजपा का प्रत्याशी अध्यक्ष होता है तो डबल इंजन की सरकार चलेगी, जिसके चलते नगर का विकास तो होगा ही साथ ही जो रुके हुए काम है उसे भी प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा

 अभी हमने देखा है कि अब तक नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष नहीं था जिसकी वजह से विकास के काम में यह नगर पिछड़ता ही जा रहा था लेकिन अब केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी भाजपा की सरकार है इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद नगर के विकास में भी उत्तरोत्तर प्रगति होगी।

श्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार तोरण लाल साहू पर अपना विश्वास जताया है, जो स्थानीय होते हुए नगर की समस्याओं को भली भांति से जानते हैं इसलिए वे विभिन्न समस्याओं को सुलझाने में अपना पूरा जोर लगाएंगे।

इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से मुझ पर जो भरोसा जताया है उसे पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरी यह प्राथमिकता रहेगी कि नगर के सभी 27 वार्डों में विकास के काम किए जाएंगे तथा रुके हुए कामों को पूरा कराया जाएगा ऐसे काम जो कांग्रेस के शासनकाल में अधूरे पड़े हुए थे। श्री साहू ने कहा कि यदि उन्हें नगर की जनता का आशीर्वाद मिला तो वह अध्यक्ष पद पर रहते हुए रुका हुआ काम ,जल आवर्धन योजना 100 बिस्तर अस्पताल तथा बायपास रोड के लिए अपने जिला स्तर के नेताओं के साथ मिलकर राज्य सरकार से बात कर उसे पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।

श्री साहू ने कहा कि विकास के मुद्दे पर इस बार चुनाव लड़ेंगे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को लेकर आम जनता तक जाएंगे उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा नगर पालिका में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड 27 तक के भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भी जीत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदेश सिंग,गोविंद वाधवानी सौरभ लूनिया, शीतल नायक,श्याम जायसवाल जयदीप गुप्ता ,मुस्ताक अहमद महेश पांडे सुरेश जायसवाल, सुदेश सिंह, राजेश दसोडे,राकेश देवांगन,नवीन साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news