दन्तेवाड़ा
मधुमक्खियों का हमला, बुजुर्ग सहित कई घायल
19-Jan-2025 11:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/दंतेवाड़ा, 19 जनवरी। कासोली में मधुमक्खियों ने हमला कर एक वृद्ध सहित कई लोगों को घायल कर दिया।
शुक्रवार को गुडिय़ा पारा कासोली में सुबह 9 से 10 बजे के बीच मधुमक्खियों ने हमला किया, जिसमें गुडिय़ा पारा निवासी 70 वर्षीय सहदेव नाग को बुरी तरह घायल किया, उनके बचाव करने गए बसराम यादव, संतु यादव, कृष्णा अटामी, बल्ली अटामी व अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।
वहीं मौके पर शैलेश अटामी, सोनार यादव धनेश्वर ठाकुर आदि ने तुरंत एम्बुलेंस मंगवाकर अस्पताल भेज दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे