दन्तेवाड़ा

एटीएम बना शो पीस
03-Feb-2026 11:12 PM
एटीएम बना शो पीस

दंतेवाड़ा, 3 फरवरी। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नकुलनार के एसबीआई परिसर में एटीएम संचालित है। इस एटीएम से उपभोक्ताओं को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

 मंगलवार को बड़ी सख्या में पैसे निकालने बड़ी संख्या में पहुंचे। एटीएम की दोनों मशीनों में कैश नहीं है, का डिस्प्ले लगा हुआ था। जिसे देखकर ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा।   जिला मुख्यालय के समीपस्थ एटीएम में भारी अव्यवस्था नजर आ रही है। इस मुद्दे पर ग्राहकों में रोष व्याप्त है। बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम चार्ज के नाम पर शुल्क कटौती की जाती है, वहीं सुविधा प्रदान करने में बैंक प्रबंधन असफल नजर आता है।


अन्य पोस्ट