महासमुन्द

भाजपा का लोहड़ी मिलन, कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए टिप्स
13-Jan-2025 2:58 PM
भाजपा का लोहड़ी मिलन, कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए टिप्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 13 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी पिथौरा मंडल क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लोहड़ी मिलन कार्यक्रम स्थानीय स्थानीय विश्राम गृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव हेतु विशेष टिप्स दिए।

स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित भोज कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि वे सभी राष्ट्र निर्माण कार्य में जुट जाएं। इसके लिए पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल हो।

श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद करते हुए बताया कि आगामी निकाय चुनावों हेतु सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। नगर के चुनाव पार्टी चिन्ह पर होंगे इसलिये कार्यकर्ता को यह ध्यान रखना होगा कि पार्टी टिकिट पर चाहे जो भी लड़े परन्तु लड़ेगी भाजपा ही इसलिए यदि कोई टिकिट से वंचित हो भी जाये तो उसे निराश नही होना है बल्कि उसे भी तन मन धन से पार्टी को जिताना है। याद रहे राष्ट्र निर्माण के लिए आप जैसे कार्यकर्ताओ का एकजुट होकर चुनाव मैदान मर डटना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों से भी सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुचे थे।भाजपा नेता आशीष शर्मा एवम प्रीतराम सूर्ये ने उपस्थित कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर पटेल, नरेश सिंघल , आशीष शर्मा, शशि डडर्सेना हरजिंदर सिंह पप्पू ,राजेंद्र खनूजा प्रीत राम सूर्ये, देव सिंह निषाद, सुरेश बंसल , मनमीत छाबड़ा, विजय नायक, आलोक त्रिपाठी ,विजय पटेल साद राम पटेल, डॉ.नीलकंठ साहू राधेश्याम अग्रवाल , जाम सिंह दीवान  प्यारेलाल नायक , नरेश सिंन्हा,मनोहर साहू  अजय नायक , प्रतीक पटवा , गोविंद चंद्राकर ओम कुमार चक्रधारी, मोती पटेल, देवचंद साहू विष्णु साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट