महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29अप्रैल। छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहु शिक्षण समिति महासमुंद द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 27 अप्रैल को प्रात: 11 बजे, शांत्री बाई महाविद्यालय महासमुंद के सभागार में आहुत हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव नायक राम चंद्राकर (अध्यक्ष,चन्द्रनाहु क्षत्रिय समाज रायपुर राज) ने की। विशिष्ट अतिथियों में आलोक चंद्राकर (उपाध्यक्ष जीव-जंतु कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन), पूनम चंद्राकर (पूर्व राज्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), देवेन्द्र चंद्राकर (अध्यक्ष, श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट, महासमुंद), महेंद्र चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, वतन चंद्राकर, हिम्मत चंद्राकर, कृष्ण कुमार चंद्राकर, शिक्षण समिति के सदस्य, समाज के अनेक वरिष्ठजन, शांत्री बाई महाविद्यालय, चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ,,छात्र/छात्राएंउपस्थित थे।
दीप प्रज्वलित कर कार्यकत्रम की शुरुआत हुई। समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष राहुल चन्द्राकर, सचिव कमलेश चन्द्राकर, कार्यकारिणी संचालक सदस्य चंद्रपाल (उर्फ चंदू) चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, केशव चंद्राकर, तारणी चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, धर्मराज चंद्राकर, निधि चंद्राकर, धरम चंद चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, चंद्रमणी चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, वीरेन्द्र चंद्राकर, जब्बर चंद्राकर, देवेन्द्र चंद्राकर, प्रसुन चंद्राकर,निखिल नुकेश चंद्राकर ने शपथ लिया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालक सदस्यों को सभी अतिथियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहूं शिक्षण समिति महासमुंद द्वारा आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। आज का यह अवसर केवल पद ग्रहण करने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी,सेवा और समर्पण का संकल्प लेने का भी है। नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
उपस्थित चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज अध्यक्ष केशव नायकराम चन्द्राकर ने कहा कि हमारा समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब हम शिक्षा, एकता और संस्कार को अपना आधार बनाएं। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज को सशक्त बनाती है और नइ दिशा प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहु शिक्षा समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहेक ार्यस राहनीय हैं और भविष्य में भी यह संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल चन्द्राकर ने कहा कि आज मैं यह पद केवल एक सम्मान के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व के रूप में स्वीकार कर रहा हंू। आप सभी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। हमारी समिति का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का विकास, समाज की एकता और युवा पीढ़ी का सशक्तिकरण है। आने वाले समय में हम सभी मिलकर ऐसे कार्य करेंगे, जिससे हमारे समाज को नई दिशा और पहचान मिले।
कार्यक्रम में छ.ग.चन्द्रनाहूं शिक्षण समिति द्वारा संचालित चन्द्रोदय पब्लिकस्कूल के सीबीएसई 10वीं की परीक्षा ेमें 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान आने वाली छात्रा वंशिका चंद्राकर, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा जिनिशा चन्द्राकर को सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पुरस्कृत किया। अन्त में छ.ग.चन्द्रनाहूं शिक्षण समिति द्वारा मुख्य अतिथितियों को स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया।


