महासमुन्द
महासमुंद, 29 अप्रैल। महासमुंद नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा तुमाडबरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश हेतु शासन द्वारा समय सारणी जारी की गई है। इच्छुक अभिभावक 5 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 7 मई को सुबह 9 बजे को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी जिला चयन समिति के मानकों पर आधारित पारदर्शी प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कक्षा पहली के चयनित विद्यार्थी को 15 मई तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना होगा। यदि चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा 15 मई तक प्रवेश नहीं लेते हैं,तो उनका आबंटन स्वत:निरस्त माना जाएगा और रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित जानकारी संस्था के प्राचार्य अमी रूफस के द्वारा दी गई है।


