महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल। एन्टी नरकोटिक टास्क फ ोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन करते 2 अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 03 लाख 04 हजार 500 रुपए वजन 6.090 किलोग्राम है। पुलसि ने अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, 2 मोबाइल को भी बरामद किया है। इस बार रामपुर कालाहांडी ओडिशा से महासमुंद के रास्ते पाटन दुर्ग में गांजा खपाने की योजना थी। इस तरह पिछले तीन महीने में 80 प्रकरण में कुल 5769.561 किलो (57 क्वि. 69 किलो) गांजा जब्त कर 209 आरेपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें छग के 51 व 158 अन्य राज्यों से हैं। इस मामले में थाना कोमखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर ओडि़शा से होते हुए महासमुंद की ओर लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल में अवैध पदार्थ गांजा परिवहन हो रही है। सूचना पर टेमरी जांच नाके में घेराबंदी कर उक्त मोटर साइकिल को रोका गया। पूछताछ के बाद मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीब 6.090 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त हुआ। आरोपियों के विरुद्ध नाराकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध क्रमांक 55.26, धारा 20, ख नाराकोटिक एक्ट पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी जयधर महानन्द उर्फ सोनू, हेमंत महानन्द दोनों निवासी ओडिशा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


