महासमुन्द

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान, महिलाओं का पैदल मार्च , पुतला दहन
30-Apr-2026 2:26 PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान,  महिलाओं का पैदल मार्च , पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर घमासान अब सडक़ों पर उतर आया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महासमुंद ने इंडिया गठबंधन के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सम्मेलन के बाद आक्रोशित महिलाओं ने शहर में पैदल मार्च निकाला और विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन इस ऐतिहासिक पहल को रोककर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना चाहता है। सांसद ने दो टूक कहा कि विपक्ष का यह विरोध समाज में समानता की भावना के विरुद्ध है। बैठक के बाद जिले भर से जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते भाजपा कार्यालय से बरौंडा चौक तक विरोध रैली निकाली।         हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने नारी शक्ति का अपमान बंद करो और महिलाओं को अधिकार दो के नारे बुलंद किए। विरोध प्रदर्शन का समापन लोहिया चौक पर हुआ। इस तरह कहा जा रहा है कि आरक्षण की लड़ाई अब चुनावी मुद्दा बनने लगी महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने वाले इस अधिनियम पर भाजपा और विपक्ष के बीच की यह तकरार आने वाले समय में और तीखी होगी।


अन्य पोस्ट