महासमुन्द

कार-बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत
29-Apr-2026 4:47 PM
कार-बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

महासमुंद, 29 अप्रैल। महासमुंद शहर के एकता चौक ओवरब्रिज सोमवार शाम ओवरब्रिज के ढलान जीरो पॉइंट पर एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 7.30 बजे का है। वार्ड-5 निवासी कुणाल यादव 21 वर्ष बाइक से ओवरब्रिज की ढलान उतर रहा था। उसी दौरान बाइक के आगे चल रही एक कार ने जीरो पॉइंट पर अचानक टर्न ले लिया। तेज रफ्तार में होने के कारण कुणाल ने तुरंत ब्रेक लगाए। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सीधे कार से जा टकराई। गिरने के बाद कुणाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई और सडक़ पर ही उसकी मौत हो गई।

एकता चौक ओवरब्रिज का यह जीरो पॉइंट ढलान और तीखे मोड़ के कारण ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज से उतरते समय वाहनों की गति अनियंत्रित हो जाती है। टर्निंग पॉइंट पर विजिबिलिटी कम होने से अक्सर वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं।


अन्य पोस्ट