कोण्डागांव

संविधान दिवस पर ली शपथ
27-Nov-2024 10:12 PM
संविधान दिवस पर ली शपथ

कोंडागांव, 27 नवंबर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में भारतीय संविधान दिवस पर उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गई और सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और लोकतंत्र, समानता, न्याय और बंधुत्व की रक्षा करने का संकल्प लिया।

श्री कश्यप ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय के अधिकारों और कर्तव्यों का संरक्षक है। हमें संवधिान के मूलभूत सिद्धांतों का पालन कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। 

इस अवसर पर कमलेश कुमार जुर्री जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी पॉक्सो, विक्रम प्रताप चन्द्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, यशोदा नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शिव प्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव तथा समस्त अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट