बेमेतरा

कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की
22-Nov-2024 3:30 PM
कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 22 नवंबर। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र पहुंच कर समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्रों में अब तक की गई खरीदी के बारे में पूछा। अंधियाखोर धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसान हिमांशु गुप्ता से कलेक्टर ने बात की तो किसान ने बताया कि धान की सही तौल हो रही है। कोई परेशानी नहीं है। वहीं नांदघाट खरीदी केंद्र में तुकाराम पाल से भी बातचीत की। उन्होंने खरीदी केंद्र में संधारित की जा रही पंजियों को सही तरीके से संधारित करने, धान की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी, धान रखने के लिए चबूतरा फड़ की व्यवस्था करने को कहा।

किसी दशा में धान खरीदी में बाधा उत्पन्न न हो

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दशा में धान खरीदी में कोई बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए सतर्क रहें। अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। धान खरीदी में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम अलका शुक्ला, डीएमओ उपेमद्र कुमार, उप पंजीयक सहकारी संस्थाये आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news