बेमेतरा

बारहवीं के बच्चों को दी गई विदाई
08-Feb-2026 9:07 PM
बारहवीं के बच्चों को दी गई विदाई

बेमेतरा, 8 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रानो में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स का प्रवेश द्वार पर ही ग़ुलाल लगाकर एवं पुष्प से स्वागत एवं सम्मान किया गया।तत्पश्चात सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंच पर आसीन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे की पूजा अर्चना कर की गई। उसके बाद बारहवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के गेम खेलाए गए। जिसमें बिस्किट्स, गुपचुप खिलाओ, बलून बैलेंस, रैंप वॉक, कप सेटिंग, गुलाब जामुन खाओ, पंजा लड़ाई तथा साड़ी पहनो प्रतियोगिता विशेष रूप से शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भूषण ढीमर ने तथा कौशिल्या ने किया। खेल के लिए शिक्षिका प्रतीक जैन, नोकेश्वरी, अंशु, आंचल एवं रागिनी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। 

इस अवसर पर ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बफे सिस्टम से भोजन की व्यवस्था रखा गया था जिसमें दाल, चांवल, सलाद, आलू छोले, टमाटर चटनी, सलाद आदि की व्यवस्था की गई। प्रभारी प्राचार्य द्वारिकाराम वर्मा ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें प्रेषित की तथा आयोजक विद्यार्थियों का आभार प्रदर्शन किया। नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन ने बताया कि विदाई एक भावनात्मक अवसर होता है। जिसमें जूनियर्स अपने सीनियर्स को सम्मान एवं ससम्मान विदाई देते हैं तथा उनके सुखी एवं उज्जवल जीवन के लिए शुभकामनायें देते हैं। 

यह आयोजन छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव को चिह्नित करता है। साथ ही शिक्षिका ने सभी बच्चों को जीवन पथ पर भी सदैव गतिशील एवं प्रगति का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी विद्यार्थियों को फ़ाइल एवं पेन प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य द्वारिकाराम वर्मा, उत्तम साहू, कनकलता सरसुधे, प्रतीक जैन, प्रज्ञा जैन, तारकेश्वरी राजहंस, प्रदीप खापरे, प्रहलाद वर्मा, सिद्धिका गोस्वामी, भुनेश्वरी ठाकुर एवं समस्त बच्चे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट