बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 फरवरी। प्राथमिक प्रधान पाठकों का एक आवश्यक बैठक जिला शिक्षा अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें विकासखंड साजा के 205 प्राथमिक प्रधान पाठकों को दो अलग-अलग पालियों में बैठक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय साजा में संपन्न किया गया। जिसमें प्रथम पाली की बैठक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और द्वितीय पाली की बैठक 10 बजे से 11 तक संपन्न किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी द्वारा लिया गया। जिसमें मुख्य रूप से आगामी मार्च में होने वाले केंद्रीकृत कक्षा पांचवी की परीक्षा के सफल संचालन एवं संपादन हेतु समस्त प्रधान पाठकों को आवश्यक दिशा में निर्देश प्रदान करते हुए जो बच्चे लंबी अनुपस्थिति में है उन्हें नियमित रूप से विद्यालय लाने एवं परीक्षा के संचालन के संबंध में विभिन्न बातों से अवगत कराते हुए शिक्षकों को निर्देश प्रदान किया गया जिसके तहत बच्चों के नॉमिनल रोल एवं प्रश्न पत्रों का प्राप्त एवं जमा करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया। तथा साथ ही साथ शिक्षकों का समय पर उपस्थित, समस्त पंजियों का संधारण, एवं बच्चों को स्तर के अनुसार से शिक्षा प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए अपने विद्यालय में अच्छे कार्य करने हेतु अपने दायित्व का निर्वहन भली भांति प्रकार से करने हेतु जानकारी प्रदान किया।
एवं मीटिंग संपन्न किया गया।
मीटिंग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलेश चंद्रवंशी के माध्यम से प्रधान पाठक को निर्देश प्रदान किया गया कि विद्यालय का संचालन नियमित एवं परीक्षा संपन्न होने तक किसी भी प्रकार का अवकाश मान्य नहीं होगा। बीआरसी खोमलाल साहू द्वारा समस्त प्रधान पाठक को जानकारी प्रदान किया गया की उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत महा परीक्षा हेतु सर्व कार्य कंप्लीट करने तथा अपार आईडी, एमबीयू कार्य में प्रगति लाने तथा साथ ही साथ विद्यालय के साफ सफाई बच्चों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु चर्चा किया गया। उपरोक्त बैठक में प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद विद्यालय वर्मा सहित विद्यालय परिसर के शिक्षक उपस्थित थे।


