बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 फरवरी। ग्राम बोरिया, सिलघट (भी) एवं लावातरा (ढा) में जय मां शारदा सेवा व झांकी मंडली एवं विभिन्न समितियों द्वारा आयोजित लोक कला महोत्सव एवं रंग महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैसा की लोक कला महोत्सव एवं रंग महोत्सव हमारे धार्मिक संस्था का एक प्रमुख केंद्र है तथा गांव में एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है जिससे हमें सीख मिलती है कि अपने गांव में भाईचारा एकता, बनाए रखने के लिए लोक महोत्सव एवं रंग महोत्सव पर्व का त्योहार मुख्य रूप से मनाया जाता है लोक कला तथा जस गायन के रूप में हम अपनी संस्कृति को समृद्ध करते हैं तथा रंग महोत्सव सतनाम समाज इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है बल्कि गांव में रौनकता भी आती है शक्ति की आराधना पूरे संसार में की जाती है और इसी शक्ति के आराधना आज हमारे ग्राम में हो रही है जो अत्यंत ही हर्ष का विषय है तथा आयोजन समिति को मैं इसके लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
इस अवसर पर रवि परगनिहा सुमित राजपूत शुभम वर्मा सीमा टिकरिहा हिरेंद्र बघेल ओनी महिलांग मनीष बंजारे रामसिंग गायकवाड खेमलाल वर्मा प्रवीणचंद सुराना जोईधा राम वर्मा संदीप टिकरिहा लोकनाथ यादव परमेश्वर निषाद नकुल निषाद कुंजलाल निषाद कुंभकरण विश्वकर्मा तोरण सेन रामकिशुन वर्मा जगदीश रावत दयाराम वर्मा बिरऊ निषाद लाला वर्मा लखन निषाद सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


