बस्तर

मेकाज से भागा कैदी, दंतेवाड़ा से गिरफ्तार
18-Oct-2024 9:47 PM
मेकाज से भागा कैदी, दंतेवाड़ा से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 अक्टूबर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उपचार के लिए भर्ती हुआ कैदी 17 अक्टूबर की सुबह अपने पैर में बंधा हुआ हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही ड्यूटी में तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए, जहाँ 24 घंटे के बाद पुलिस ने कैदी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

 परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम में रहने वाला महेंद्र दीवान को दंतेवाड़ा पुलिस ने 8 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वी बटालियन में 8 लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महेंद्र आरक्षक के पद पर था, जिसे पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था।

उपजेल में रहने के दौरान आरोपी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे 3 जेल पहरी के निगरानी में 14 अक्टूबर को मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ 17 की सुबह 4 बजे के लगभग कैदी ने अपने पैर में बंधे हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया, जिस समय कैदी भागा, उसे किसी ने भी नहीं देखा।

 सुबह जब जेल पहरियों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना मेकाज चौकी से लेकर परपा थाना, गीदम थाना, दंतेवाड़ा थाना आदि को दी, जहाँ 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लाया गया, जहाँ से उसे वापस जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट