बस्तर

सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं-आप नेता समीर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 सितंबर। लगभग 6 माह बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। इस मौके देश भर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
शनिवार को जगदलपुर के गोल बाजार चौक पर पार्टी के कार्यकर्ता ने मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी का केजरीवाल की रिहाई का जश्न मनाते दिखे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित नजऱ आ रहे थे। ज्ञात हो कि लंबे समय से पार्टी के शीर्ष नेताओं के जेल में रहने के बावजूद पार्टी बस्तर संभाग में हर मोर्चे पर डटी रही और लगातार संघर्ष करती नजऱ आई ।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर आप नेता समीर खान ने कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि ये पूरा मामला झूठा है। पार्टी को बदनाम करने के लिए बड़ी साजि़श रची जा रही थी, पर आज सच सामने आ रहा है। आगे आप नेता ने कहा- यह रिहाई न्याय व्यवस्था और सविधान की जीत है, आगे बात करते आप नेता ने कहा अरविंद केजरीवाल की रिहाई से देश के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।
आप के नेता शुभम सिंह ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा भाजपा ने ये सारा चक्रव्यूह रचा है और आज केजरीवाल की रिहाई के साथ इनका चक्रव्यूह टूट चुका है। झूठ ज़्यादा दिन नहीं टिक सकता। सत्य की जीत हुई। उन्होंने कहा कि आज देश में तानाशाही चरम पर है जिस प्रकार से एक राष्ट्रीय पार्टी को तोडऩे की कोशिश की गई वह काफ़ी दुर्भाग्यजनक है। देश में आम आदमी पार्टी द्वारा जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के लिए व आम आदमी के लिए काम किया जा रहा है।
वह निश्चित ही देश की राजनीति बदलने का काम कर रहा है। आज देश के संविधान व न्यायपालिका के कारण देश सुरक्षित है व आज देश की संविधान की ताक़त के बदौलत ही हमारे नेता बाहर आये है हम कोर्ट व देश की संविधान को नमन करते हंै, धन्यवाद देते हैं।
इस दौरान सोनू कश्यप, राकेश कश्यप, गोपाल बघेल, शिवा स्वर्णकार, उत्तम टेसू, पदमा दीदी, आरती पटनायक, नवनीत कन्हिया ,सराठे,विवेक पाठक ,यस. यस शर्मा, ईश्वर कश्यप कार्यकर्ता मौजूद रहे।