बालोद

भामसं के नगर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने अमित बादल
07-Jun-2024 2:32 PM
भामसं के नगर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने अमित बादल

दल्लीराजहरा, 7 जून। भारतीय मजदूर संघ के नगर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित बादल बने।

खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा ईकाई की कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संघ की तरफ़ से खेल प्रकोष्ठ का गठन किया जाए और अमित बादल तिवारी को नगर खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।

तत्संबंध में राजहरा ईकाई के इस निर्णय अनुसार अमित बादल तिवारी को संघ की ओर से नगर खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

उनसे अपेक्षा की जाती है कि पूर्व की भांति वे नगर के खेल प्रतिभाओं को आगे लायेंगे और उन्हें आगे बढऩे हेतु प्रोत्साहित करेंगे। अध्यक्ष बनने पर अमित बादल तिवारी ने कहा कि आप लोगों ने जो दायित्व मुझे दिया है,  उसे मैं जरूर पूरा करूंगा तथा मेरा भरपूर प्रयास रहेगा कि लौह नगरी दल्ली राजहरा से उत्कृष्ट बच्चे निकल कर राजहरा का नाम ऊंचा करेंगे।

अन्य पोस्ट