दन्तेवाड़ा

अयप्पा मंदिर बचेली में 41 दिवसीय मंडल व्रत पूजा
25-Nov-2022 3:40 PM
अयप्पा मंदिर बचेली में 41 दिवसीय मंडल व्रत पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 25 नवंबर।
नगर के अयप्पा मंदिर में 41 दिवसीय मंडल व्रत पूजा शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर मलयालम समाज स्वामी अयप्पा सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम को विधि-विधानपूर्वक भजन-कीर्तन के साथ पूजा संपन्न किया जा रहा है। हर शानिवार एवं सोमवार के दिन विशेष पूजा किया जाता है। पूजा के नौवें दिन शुक्रवार को विशेष पूजा की गई।

शाम को नगर के सभी भक्त अयप्पा मंदिर पहुंच भगवान के दर्शन के साथ ही चावल, गुड़, मिशरी, नरियल से प्रसाद को तैयार किया जाता है। भगवान को प्रसाद चढऩे के बाद भक्तगणों को वितरण किया जाता है। भगवान के मंदिर के चारों ओर दीपक से सजाया जाता है। जिसमें दीपक में तिल के तेल का उपयोग किया जाता है। मंदिर को आकर्षक रूप देकर झालर लाईट के साथ सजाया गया है।
समिति के सदस्यों के अनुसार 41 दिन तक कठिन व्रत रखकर पूजा करते हंै। इस दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मंडल पूजा में मनोकामनाएं पूरी होती है।
प्रतिवर्ष इस स्वामी अयप्पा भगवान का पूजा आयोजन करने में केरल राज्य के अलेप्पी जिला से पंडित वासुदेवन पोट्टी 35 वर्षों से पूजा कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट