दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 20 नवंबर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के संबंध में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित किए जाने के साथ-साथ कलेक्शन कर डिजिटाइजेशन करने की प्रगति के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक जिला निर्वाचन कार्यालय में बुधवार को आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत 4 नवंबर से तहसीलों में मुख्य बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण के साथ-साथ भरे हुए गणना पत्रक कलेक्शन का डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया की जानकारी से राजनीतिक दलों को अवगत कराते हुए उन्हें प्रगति सूची प्रदान किया गया। इस क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कर्मचारी तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद थे।
एसआईआर: सियासी दलों को दी जानकारी


