दन्तेवाड़ा

महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
05-Aug-2022 9:40 PM
महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बचेली,  5 अगस्त। शुक्रवार को बढ़ती महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस बचेली द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मुख्य मार्ग, हनुमान मंदिर बजरंग चैक के पास ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
 
कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान में देश में मंहगाई एंव बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सिलेंडर, खाद्य वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आम लोगो का जीना बेहाल हो गया है। कांग्रेस पार्टी सदन से सडक़ तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं रिकार्ड तोड़ महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। इस दौरान उपस्थित दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध में अपनी गिरफ्तारी दी।
 


अन्य पोस्ट