दन्तेवाड़ा
हर्षोल्लास के साथ मना बतुुकुम्मा पर्व
17-Oct-2021 10:48 PM
बचेेली, 17 अक्टूबर। आंध्र सांस्कृतिक एसोसिएशन भवन में नगर के आंध्र समाज की महिलाओं द्वारा रविवार को बतुकुम्मा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बटुकुम्मा के चारों ओर चक्कर लगाते हुए महिलाएं गाती झूमती नजर आई। इसमें फूलों से सात परत से गोपुरम मंदिर की आकृति बनाई जाती है। तेलुगु में बतुकुम्मा का अर्थ होता है देवी मां जिंदा है। सभी महिलाएं इसके चारों ओर गोला बनाकर क्षेत्रीय बोली में एक सुर में गाना गाते हुए परिवार की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दरअसल यह तेलंगाना में महिलाओ द्वारा मनाया जाने वाला एक क्षेत्रीय पर्व है। पूरे तेलंगाना क्षेत्र में यह पर्व शालिवाहन संवत के अमावस्या तिथि से शुरू हो कर नौ दिनों तक मनाया जाता है। अंतिम दिन बतुकुम्मा को पानी में विसर्जित किया जाता है।