बिलासपुर
कहा-अधिवक्ताओं के हित में बेहतर काम करूंगा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 13 फरवरी। सोमवार को अधिवक्ता संघ कोटा की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से अधिवक्ता संघ कोटा के पदाधिकारियों को मनोनीत किया। सदस्यों ने सर्व सम्मति से अधिवक्ता संघ कोटा के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र गोस्वामी (बाबा), उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुर्रे, महिला उपाध्यक्ष पद पर गिरिजा जायसवाल, सचिव पद पर दिलीप तिवारी, सह सचिव लक्ष्मी अनंत, कोषाध्यक्ष पद पर अजय नायडू, ग्रंथालय सचिव पद पर अभय गुप्ता को मनोनीत किया। संघ के कार्यकारिणी सदस्य पद पर महावीर मिश्रा, इल्यास खान उमेंद अनंत, विनोद यादव,चित्रलेखा गोस्वामी, दुर्गा प्रसाद लहरे को उपस्थित सदस्यों ने मनोनीत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश जोशी, गणेश राम साहू ओकार साहू, राजा शर्मा, आक्रोश त्रिवेदी, हरीश लाल, निर्मल तिवारी, रवि गन्धर्व, मनोज गुप्ता, अधिवक्ता गण ने हर्षोल्लास के साथ पटाखे फोडक़र, अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। चुनाव कार्य का संपादन मुख्य चुनाव अधिकारी देवेंद्र उपाध्याय एवं सहायक चुनाव अधिकारी राकेश गुप्ता अधिवक्ता के द्वारा किया गया। नरेन्द्र बाबा गोस्वामी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य करते हुए सम्मान को सर्वोपरि रखने की बात कही। उन्होंने बार और बेंच में बेहतर तालमेल स्थापित कर समस्याओं को दूर करने और अधिवक्ताओं की रक्षा के लिए कार्य करने की बात कही।


