बिलासपुर
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार
13-Feb-2026 1:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


